बिहार मौसम अलर्ट: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 4 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…

Ritu Raj

पटना: बिहार में मकर संक्रांति के बाद से बढ़ रहे पारे पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। बुधवार को मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने राज्य के कई हिस्सों में चिंता बढ़ा दी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बिहार में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात (बजली गिरने) की प्रबल संभावना जताई है, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन 4 जिलों में बड़ी चेतावनी (High Alert);
मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के चार प्रमुख जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। यहाँ हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सिवान सामिल है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल;
प्रमुख 4 जिलों के अलावा शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण में भी मौसम का असर दिखेगा। यहाँ दिन भर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट संभव;
उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के जिले जैसे पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भोजपुर और बक्सर में भी मौसम का प्रभाव पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है, जिससे ठंड का अहसास फिर से बढ़ जाएगा।

पिछले 24 घंटों का हाल:
सबसे ठंडा जिला: समस्तीपुर (न्यूनतम तापमान 6.8°C)
पटना का हाल: न्यूनतम तापमान 13.7°C दर्ज किया गया।
सबसे गर्म रात: बांका में न्यूनतम तापमान 17.9°C रहा।
राज्य के कुल 8 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि बाकी जिलों में यह 10 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

Share This Article