PMCH OPD News: स्किन और मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा भीड़, जानें क्यों पटना में अचानक बढ़ रहे हैं मरीज?…

Ritu Raj

पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में सोमवार को मरीजों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। होली की छुट्टियों के बाद अस्पताल खुलने और बदलते मौसम के कारण ओपीडी (OPD) में इलाज कराने वालों की संख्या 3,000 के पार पहुंच गई, जिसने 2,500 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

प्रमुख विभाग जहाँ सबसे ज्यादा भीड़ रही;

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
विभागमरीजों की संख्या
स्किन (त्वचा)589
मेडिसिन478
ऑर्थोपेडिक्स300+
टीबी एवं चेस्ट300+

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव;
अचानक बढ़ी भीड़ के कारण अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं पर भारी दबाव देखा गया। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर जांच केंद्रों (X-ray, ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड) तक मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। भीड़ के चलते मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, सुरक्षा कर्मियों और स्वास्थ्य प्रबंधकों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासनिक सक्रियता और डॉक्टरों का अतिरिक्त समय;
मरीजों की सेवा के लिए डॉक्टरों ने सामान्य समय से अधिक देर तक ड्यूटी की। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने स्वयं ओपीडी का निरीक्षण किया। PMCH अधीक्षक(डॉ. राजीव कुमार सिंह0 ने कहा- “भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य प्रबंधकों के बीच जिम्मेदारियां बांट दी गई थीं। आने वाले दिनों में भी भीड़ रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।”

क्यों बढ़ रहे हैं मरीज?
अस्पताल के अनुसार, इस भीड़ के पीछे दो मुख्य कारण हैं:-
1) होली का अवकाश: लंबी छुट्टियों के बाद ओपीडी खुलने से लंबित मरीजों का आना।
2) मौसमी बीमारियां: तापमान बदलने के कारण एलर्जी, खांसी और वायरल बुखार का संक्रमण बढ़ना।

Share This Article