पटना में अब बटन दबाते ही रुक जाएगा ट्रैफिक! जू के सामने सड़क पार करना हुआ आसान, जानें नई व्यवस्था…

Ritu Raj

पटना नगर निगम के बजट 2026-27 में शहर की सूरत बदलने और नागरिकों की सुविधा के लिए कई बड़े क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं। ₹2914 करोड़ के इस बजट में तकनीक और आधुनिकता पर विशेष जोर दिया गया है।

पैदल यात्रियों के लिए ‘स्मार्ट’ ट्रैफिक सिग्नल;
पटना जू के सामने अब विदेशों की तरह “पुश बटन” सिग्नल सिस्टम लगेगा। पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए बस एक बटन दबाना होगा। बटन दबाते ही ट्रैफिक के लिए रेड लाइट हो जाएगी और गाड़ियाँ रुक जाएंगी। नियम है कि एक बार बटन के इस्तेमाल के बाद यह 20 मिनट बाद ही दोबारा काम करेगा, ताकि ट्रैफिक का प्रवाह भी बना रहे। दरअसल, पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लगाया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तकनीक से चमकेगा शहर (IOT & GIS);
अब शहर में IOT आधारित सेंसर लाइटें लगेंगी। ये रोशनी कम होते ही खुद जल जाएंगी और सुबह होते ही बंद हो जाएंगी। इनका कंट्रोल एक सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर से होगा। टैक्स चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए घरों का वैज्ञानिक तरीके से असेसमेंट किया जाएगा। इससे छूटे हुए घरों को टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।

बुनियादी ढांचा और सौंदर्यीकरण;
पटना नगर निगम की सीमा में प्रवेश करने वाले 7 प्रमुख रास्तों पर आकर्षक गेट बनाए जाएंगे। वहीं, न्यू मार्केट को बहुमंजिला बनाया जाएगा और मछुआ टोली के पास एक नया शॉपिंग मॉल विकसित करने का प्रस्ताव है। नागरिकों की सुविधा के लिए सभी 6 अंचलों में शव वाहन (स्वर्ग रथ) उपलब्ध होंगे।

बजट का गणित (2026-27);

विवरणराशि/संख्या
कुल बजट₹2914 करोड़
पिछले वर्ष से वृद्धि₹59 करोड़
अनुमानित घाटा₹8 करोड़
मौजूदा स्ट्रीट लाइट~82,000
संपत्ति कर का लक्ष्य₹137 करोड़
Share This Article