Mokama News: अवैध गैस रिफिलिंग की छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 कपल…

Ritu Raj

पटना जिले के मोकामा में बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में एक दोहरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। प्रशासन की टीम यहाँ अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की सूचना पर नीलम होटल पहुंची थी, लेकिन तलाशी के दौरान वहां चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।

छापेमारी की मुख्य बातें;
दरअसल, यह कार्रवाई एसडीएम गरिमा लोहिया और एसडीपीओ-1 आनंद कुमार के नेतृत्व में की गई। होटल के कमरों से चार लड़कियों और चार लड़कों (कुल चार जोड़े) के साथ-साथ होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस को कमरों से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। साथ ही, भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्या है पूरा मामला?
प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि नीलम होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। जब टीम ने वहां छापा मारा, तो गैस सिलेंडरों के साथ-साथ होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भी खुलासा हुआ। मोकामा थाना प्रभारी(कुणाल कुमार) ने कहा- “हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। हम इस सिंडिकेट के नेटवर्क को खंगाल रहे हैं ताकि पता चल सके कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। मामले के पूरी तरह सत्यापन के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

कार्रवाई का असर;
इस छापेमारी से इलाके के संदिग्ध होटल संचालकों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब होटल के रिकॉर्ड्स और वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है ताकि अनैतिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Share This Article