नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए JDU नेता, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज- “कुर्सी के मोह में हाथ से गया बिहार”…

Ritu Raj

बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उठाए गए इस कदम ने सूबे की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू कर दिया है।

विपक्ष का तीखा हमला;
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे बीजेपी की सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा- बिहार में बीजेपी का “ऑपरेशन फिनिश नीतीश” अब पूरा हो चुका है। दावा किया गया कि नीतीश कुमार से उनकी इच्छा के विरुद्ध जबरन इस्तीफा लिया गया है। रोहिणी ने तंज कसते हुए लिखा, “चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा ही पाया। कुर्सी के मोह में आज उनके हाथ से मुख्यमंत्री की कुर्सी और बिहार दोनों चले गए।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सत्ता पक्ष में भावुकता का माहौल;
जहाँ विपक्ष हमलावर है, वहीं जदयू खेमे में माहौल काफी भावुक नजर आया। सीएम का इस्तीफा सौंपने के लिए मंत्री विजय चौधरी, जदयू नेता संजय गांधी और संजय श्रॉफ विधान परिषद पहुंचे। इस दौरान पार्टी के कई कद्दावर नेता अपने नेता के सदन छोड़ने पर भावुक दिखाई दिए।

भविष्य की राजनीति पर सवाल;
नीतीश कुमार के इस औपचारिक इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में कई कयास लगाए जा रहे हैं। क्या बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलेगा? क्या सरकार में बीजेपी का वर्चस्व अब पूरी तरह स्थापित हो गया है? राज्यसभा जाने के बाद नीतीश कुमार की केंद्र की राजनीति में क्या भूमिका होगी?

Share This Article