Project Udaan: पटना के सफाईकर्मियों के बच्चों के लिए खुशखबरी, JEE से BPSC तक की तैयारी अब बिल्कुल मुफ्त…

Ritu Raj

पटना नगर निगम ने अपने सफाईकर्मियों के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक बेहद खास पहल ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मियों के बच्चे UPSC, BPSC, JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कर सकेंगे।

योजना की मुख्य विशेषताएं;
– किसे मिलेगा लाभ: निगम के सभी स्थायी कर्मी, दैनिक वेतनभोगी (Daily Wagers) और आउटसोर्सिंग से जुड़े सफाईकर्मी, सफाई निरीक्षक व मुख्य सफाई निरीक्षकों के बच्चे इस योजना के पात्र होंगे।
– चयन प्रक्रिया: 1) सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी योग्य उम्मीदवारों की सूची बना रहे हैं। 2) विद्यार्थियों का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर होगा। 3) इसके बाद एक प्रारंभिक परीक्षा (Entrance Test) आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम सूची तैयार होगी।
– वित्तीय सहायता: कोचिंग की फीस से लेकर पढ़ाई के अन्य जरूरी खर्चों तक, पूरी जिम्मेदारी CSR (Corporate Social Responsibility) साझेदारी के माध्यम से उठाई जाएगी।
– सीटों की संख्या: वर्तमान में अभ्यर्थियों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिल सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

    क्यों खास है यह पहल?
    अक्सर आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभाशाली बच्चे अपने सपनों को बीच में ही छोड़ देते हैं। ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ इस वित्तीय बाधा को दूर करने का प्रयास है। सोमवार तक करीब 35 अभ्यर्थियों ने इसके लिए अपना उत्साह दिखाया है। यशपाल मीणा(नगर आयुक्त) ने कहा- “निगम के सफाईकर्मियों और उनके परिवारों को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारी जिम्मेदारी है। ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ केवल कोचिंग नहीं, बल्कि उनके सपनों को पंख देने और समाज में समानता लाने की एक कोशिश है।”

    Share This Article