PU Protest: शांतनु शेखर समेत कई छात्रों पर मुकदमा, सबा आफरीन बोलीं- ‘दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे’, जानें पूरा मामला…

Ritu Raj

पटना विश्वविद्यालय में 30 मार्च को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर सहित 6 छात्रों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि करीब 30 अज्ञात छात्रों पर भी मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने अनुराग कुमार को नौबतपुर से और वर्तमान काउंसलर मोहम्मद एहसानुल्लाह को इकबाल छात्रावास से गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के विरोध में आज दरभंगा हाउस परिसर में दोपहर 2 बजे प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। छात्रा और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की सबा आफरीन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र और विभिन्न छात्र संगठन मिलकर यह विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे, गिरफ्तारियां और बढ़ती दमनात्मक कार्रवाइयां चिंताजनक हैं और इससे कैंपस के लोकतांत्रिक माहौल पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के जरिए छात्र समुदाय यह मांग उठाएगा कि दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं, गिरफ्तार छात्रों को रिहा किया जाए और विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक अधिकारों को पूरी तरह बहाल किया जाए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, जिसमें “गो बैक” जैसे नारे भी शामिल थे। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस कार्य में बाधा डाली, अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई की।

Share This Article