पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन: 12 अप्रैल को ‘पान महासम्मेलन’ में जुटेंगे 5 राज्यों के लोग…

Ritu Raj

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बयान देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए ही शपथ ली है। उन्होंने इच्छा जताई कि जब नीतीश कुमार दोबारा बिहार आएं, तो प्रधानमंत्री बनकर लौटें। उन्होंने यह भी कहा कि कभी नीतीश कुमार ने बिहार में नरेंद्र मोदी को चुनौती दी थी, और अब उन्हें राज्यसभा भेजना मोदी की बड़ी राजनीतिक गलती साबित हो सकती है।

12 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजित पान महासम्मेलन को लेकर आईपी गुप्ता ने बताया कि इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पहले Sonia Gandhi की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी का कार्यक्रम टल गया था, लेकिन अब वे इस सम्मेलन में आएंगे। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य के भी शामिल होने की संभावना है। मुकेश सहनी को निमंत्रण देने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महागठबंधन का नहीं, बल्कि उनका निजी कार्यक्रम है और इसमें किसे बुलाना है, यह उनका फैसला होगा। आईपी गुप्ता ने दावा किया कि उनकी पार्टी, जिसे अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, अपनी ताकत दिखाने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें उत्तर प्रदेश, असम, केरल, हैदराबाद और तमिलनाडु से भी लोग भाग लेने आएंगे। बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने के लिए दरोगा राय पथ स्थित पटेल भवन में व्यवस्था की गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पान समाज को पहचान मिली है और इसी के साथ उनकी पार्टी का विस्तार हुआ है। बापू सभागार की उपलब्धता न होने के कारण यह कार्यक्रम 12 अप्रैल को रखा गया है। शिक्षा के मुद्दे पर आईपी गुप्ता ने कहा कि तांती-तत्वा पान समाज के बच्चों को सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें IAS और IPS जैसे उच्च पदों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका सपना एक ऐसा संस्थान खोलने का है, जो गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को सिविल सेवा के लिए तैयार करे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बच्चे जिनके सपने बड़े हैं लेकिन वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। जैसे ठेला चालक, मजदूर या राजमिस्त्री के बच्चे,उन्हें विशेष रूप से इस पहल से जोड़ा जाएगा। साथ ही, अनाथ बच्चों की पढ़ाई के लिए मिशनरी स्कूलों के साथ सहयोग करने की योजना भी बनाई जा रही है।

Share This Article