हाजीपुर दियारा ईलाके में धड़ल्ले से चल रही हैं देशी शराब की भट्टियां,हुई बड़ी कारवाई.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : हाजीपुर में पुलिस और एएलटीएफ की टीम ने दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.गुरुवार  को रुस्तमपुर थाना पुलिस ने जफराबाद टोक गांव में गंगा नदी के किनारे छापेमारी कर  नौ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया है. सैकड़ो लीटर  लीटर देसी शराब  बरामद किया है.24800 लीटर अर्धनिर्मित कच्चा जावा नष्ट कर दिया है. उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार के अनुसार  पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, प्लास्टिक और टीन के ड्रम भी जब्त किए हैं.

दियारा क्षेत्र में देसी शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. यहां अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है. शक है कि यहां से न सिर्फ शराब की तस्करी की जाती थी, बल्कि शराबी यहां सस्ते दाम पर शराब खरीद पीने के लिए भी आते थे.उत्पाद निरीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि उत्पाद SP भूपेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस और एएलटीएफ की टीम ने नावों की सहायता से गंगा किनारे रेड की.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से झाड़ियों में छिपी भट्टियों का पता लगाया. इसके बाद उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. पिछले एक महीने में पुलिस ने दियारा क्षेत्र में 200 से ज्यादा शराब भट्टियों को नष्ट किया है. उत्पाद निरीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. गंडक नदी के किनारे भी छापेमारी की जाएगी.गौरतलब है कि पुलिस  आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर  ड्रोन कैमरे की मदद से छिपी हुई भट्टियों का पता लगा रही है.

Share This Article