आशीष कुमार पटेल.
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के तहत अपने गृह जिला नालंदा पहुंच रहे हैं. सीएम के आगमन को लेकर बिहारशरीफ शहर और नानद धरहरा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मुख्यमंत्री 800 करोड़ रुपये की लागत से 300 से अधिक विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.मुख्यमंत्री अपने दौरे में बड़ी पहाड़ी स्थित हेल्थ फिटनेस पार्क और सबैत पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे.मंत्री श्रवन कुमार के अनुसार ये योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
नीतीश कुमार नानद गांव में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत पुनर्निर्मित पोखर, सामाजिक उत्थान पार्क, खेल मैदान और सामुदायिक भवन का निरीक्षण करेंगे.यहाँ लगाए गये विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरिक्षण करेगें.पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित नावों की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी जाएगी. मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे.मुख्यमंत्री महादलित बस्ती, नानद का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे. खेल मैदान, सामुदायिक भवन और अन्य विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे. नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का उद्घाटन करेंगे.