भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुआ स्व–गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान शुरुआती दिनों से ही लोगों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है। 20 अप्रैल तक राज्य में कुल 3,69,779 परिवार इस प्रक्रिया से जुड़े, जिनमें से 3,23,879 परिवारों ने अपनी गणना पूरी कर ली है, जबकि 45,900 परिवारों ने अभी प्रक्रिया शुरू की है।

कुछ जिलों में खास उत्साह;
इन आंकड़ों से साफ है कि लोगों में इस पहल को लेकर जागरूकता और रुचि बढ़ रही है। खासकर वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जिलों में स्व–गणना को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया है। यह पहल जनगणना को आसान, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी और अधिक लोग इससे जुड़ेंगे।
1 मई तक चलेगी स्व–गणना;
स्व–गणना की प्रक्रिया 1 मई 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से एसई पोर्टल पर जाकर कहीं से भी भाग ले सकते हैं। इसके बाद 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य शुरू होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस समय लोगों को अपनी स्व–गणना के बाद मिली एसई आईडी उपलब्ध करानी होगी, जिससे डेटा का सही मिलान संभव हो सके।
जिलावार स्व–गणना के आंकड़े;
अररिया – 2010
अरवल – 1882
औरंगाबाद – 2464
बांका – 2331
बेगूसराय – 3301
भागलपुर – 11873
भोजपुर – 5989
बक्सर – 3736
दरभंगा – 11506
गया – 9602
गोपालगंज – 2611
जमुई – 8776
जहानाबाद – 1218
कैमूर – 2700
कटिहार – 5983
खगड़िया – 50222
किशनगंज – 9984
लखीसराय – 1222
मधेपुरा – 2035
मधुबनी – 49714
मुंगेर – 5890
मुजफ्फरपुर – 17695
नालंदा – 2578
नवादा – 1693
पश्चिम चंपारण – 1881
पटना – 11608
पूर्वी चंपारण – 4153
पूर्णिया – 3034
रोहतास – 4872
सहरसा – 7389
समस्तीपुर – 13471
सारण – 3718
शेखपुरा – 3328
शिवहर – 2840
सीतामढ़ी – 1913
सिवान – 2199
सुपौल – 4749
वैशाली – 87609
कुल – 3,69,779 परिवार