बिहार में आज आंधी-तूफान के साथ 24 जिलों में होगी झमाझम बारिश.

City Post Live

Bihar Weather Today:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में उम्मीद के अनुसार वर्षा नहीं हो रही है. अधिकांश जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो रही है,  गुरुवार सुबह पटना, हाजीपुर, जमुई और बांका में बारिश दर्ज हुई. उसके बाद बादल छाए रहे. दोपहर में गया, औरंगाबाद जैसे जिलों में बारिश हुई.  देर रात पश्चिम चंपारण, मुंगेर सहित आसपास के जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई.मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भी बारिश की स्थिति बनी हुई है. पटना, बक्सर सहित 14 जिलों में और मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, जमुई सहित 24 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. औरंगाबाद सहित तीन जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी-तूफान भी चलेगा.

बिहार में शुक्रवार को औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय के कई हिस्सों में बारिश होगी. जबकि मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई, पश्चिम चंपारण सहित अन्य 24 जिलों के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना है. पूरे बिहार में मेघगर्जन, व्रजपात के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इसके लिए पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवैया हवा और मानसूनी ट्रफ लाइन के बिहार के ऊपर सक्रिय रहने के कारण लगातार बादल बन रहे हैं. इसके चलते बिहार के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. यह सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. 5 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और उमस बढ़ सकती है. अगले 5 दिनों के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

पटना में गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है. पटना के दीघा घाट, कृष्णा घाट, गांधी घाट सहित विभिन्न घाटों तक गंगा का पानी पहुंच गया है. गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए.बिस्कोमान के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज पटना के समाहरणालय में मतदान हुआ। बिस्मन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 20 मतदाताओं ने अपना मतदान किया, लेकिन उसके नतीजे पर रोक लगा दी गई है.

Share This Article