चालक को झपकी आई, ट्रक से भिड़ंत, दो घायल, अस्पताल रेफर

स्टेशन बाईपास रोड पर अहले सुबह ट्रक ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, केबिन काटकर निकाले गए चालक और सह चालक

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

डुमरांव। मंगलवार तड़के डुमरांव स्टेशन बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक खड़ी ट्रक से टकरा गया, जिससे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक और सह चालक बुरी तरह से फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य ट्रक चालक मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से केबिन का दरवाजा काटकर चालक और सह चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक बालू लदी हुई थी और नासरीगंज से यूपी की ओर जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, चालक और सह चालक उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के निवासी हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 45 टी 6659) नासरीगंज से बालू लेकर आजमगढ़ जा रही थी। सुबह करीब चार बजे जैसे ही ट्रक विष्णु मंदिर त्रिमुहानी के पास पहुंची, चालक को झपकी आ गई और उसने सड़क किनारे खड़ी दूसरी बालू लदी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही वाहन मालिक भी मौके पर पहुंच गए।

Share This Article