बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

बक्सर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव में गुरुवार को घास काटने गए एक 22 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू नोनिया के पुत्र दीपक नोनिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक सुबह पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज़ गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दीपक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में सबसे छोटे दीपक की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की, जिस पर प्रशासन ने सरकारी आपदा राहत कोष से उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Share This Article