‘जन सुराज’ से जुड़े बिहार के 6 रिटायर्ड IAS.

सिटी पोस्ट लाइव : देश के जानेमाने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज अभियान’ को एक पार्टी का स्वरूप देने की कोशिश शुरू कर दी है. आज बिहार के 6 पूर्व IAS अधिकारी प्रशांत किशोर के इस संगठन से जुड़ गये.अभियान में जुड़ने वाले 6 रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हैं- अजय कुमार द्विवेदी (पश्चिम चंपारण) – सेवानिवृत विशेष सचिव, कैबिनेट, बिहार सरकार, अरविंद कुमार सिंह (भोजपुर) – सेवानिवृत सचिव, पूर्व जिलाधिकारी (कैमूर एवं पूर्णिया), ललन यादव (मुंगेर) – सेवानिवृत आयुक्त (पूर्णिया), डीएम (नवादा, कटिहार), तुलसी हजार (पूर्वी चंपारण) – सेवानिवृत प्रशासक बेतिया राज, बिहार सरकार5. सुरेश शर्मा (गोपालगंज) – सेवानिवृत संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, गोपाल नारायण सिंह (औरंगाबाद) – सेवानिवृत संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार.

सेवानिवृत IAS ललन यादव ने कहा कि हमलोग पूरे बिहार के बारे में सोच रहे हैं कि यहां सत्ता परिवर्तन हुआ है और क्रांति हुई है. लेकिन लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है. शिक्षा में , बेरोजगारी में , पलायन में और भ्रष्टाचार में आज भी बिहार आगे है. हमारे नेता हैं प्रशांत किशोर ने पूरे देश में सत्ता परिवर्तन करने का काम किया है. अब वो नया बिहार बनाने के लिए काम कर रहे हैं.बिहार में कई सारी पार्टी हैं, लेकिन आज तक उससे राज्य को क्या मिला? केवल सत्ता परिवर्तन हुआ? समस्याएं नहीं बदलीं. हमलोग उस व्यवस्था को लाना चाहते हैं, जहां लोगों की बातें सुनी जाएं। हमारे इस अभियान से सही लोग चुने जाएंगे और सही व्यवस्था परिवर्तन होगा.

अजय कुमार द्विवेदी, सेवानिवृत IAS, ने कहा कि प्रशांत किशोर जो भावना लेकर चल रहे हैं, सही लोग। सही सोच और सामूहिक प्रयास। इसका मतलब ऊपर से थोपे हुए लोग यहां नहीं आएंगे. हम लोग जो पदाधिकारी इस अभियान से जुड़े हैं, हम लोग प्रशांत किशोर से काफी प्रभावित हैं. हम लोग लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे. इससे बिहार की व्यवस्था में सुधार आएगी और नया समाज का निर्माण होगा.पिछले 32 वर्ष से सिर्फ आरजेडी और जेडीयू की बात होती आ रही है. अगर इन 32 वर्षों में सरकार गवर्नेंस होती तो क्या बिहार सभी मानकों में अंतिम पायदान पर खड़ा नहीं होता. यह लोग कहते हैं कि बिहार में बहुत विकास हुआ है तो सभी चीजों में बिहार सबसे पीछे क्यों हैं?

ये अधिकारी प्रशांत किशोर की यात्रा से बेहद प्रभावित दिखे.उन्होंने कहा कि .प्रशांत किशोर जो पदयात्रा कर रहे हैं, यह कोई हवाई पदयात्रा नहीं है। उसमें से जो भी समस्याएं निकलकर आएंगी, उसका ब्लूप्रिंट निकाल कर हम लोग आने वाले दिनों में जनता के बीच जाएंगे और आगे जरूरत पड़ी तो चुनाव भी लड़ेंगे और सरकार बनाने का प्रयास करेंगे. अगर हमें लोगों का सपोर्ट मिला तो आगे चलकर 2025 में हम लोग जरूर सरकार बनाएंगे.

jan surajPRASHANT KISHOR