सिटी पोस्ट लाइव
अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम की नई टाइटल स्पॉन्सर बनीं है। बीसीसीआई ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। वहीं, 2028 तक के लिए यह कान्ट्रैक्ट रहने वाला है।
अपोलो टायर्स के रूप में टीम इंडिया को नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। यह कान्ट्रैक्ट 2028 तक के लिए साइन किया गया है। वहीं, कंपनी हर मैच पर लगभग 4.5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बता दें, सोशल मीडिया के जरिए बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, बोर्ड के एक अधिकारी ने भी कहा था, अपोलो टायर्स के साथ समझौता हो गया है। और हम जल्द ही इसकी घोषणा करने वाले हैं। हालांकि, ड्रीम 11 इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल स्पॉन्सर थी। वह कंपनी हर मैच के लिए बोर्ड को 4 करोड़ रुपए देती थी। कुछ दिन पहले ही सरकार ने मनी बेस्ड ऐप पर बैन लगा दिया है, जिसके बाद BCCI ने ड्रीम 11 से रिश्ता तोड़ लिया था। ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।
गौरतलब है कि टीम इंडिया एशिया कप 2025 में बिना स्पॉन्सर का खेल रही है। नए स्पॉन्सर के लिए बीसीसीआई ने 2 सितंबर को टेंडर जारी किया था। इसके साथ ही बोर्ड ने अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग को छोड़कर), क्रिप्टोकरेंसी और पोर्नोग्राफी जैसे ब्रांड को बिड में शामिल नहीं किया था। इस बात की जानकारी BCCI ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर दिया था।