सिटी पोस्ट लाइव : कांग्रेस पार्टी भले चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चुनने की बात कर रही हो लेकिन तेजस्वी यादव ने अभी से खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है.तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित ‘मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम’ में साफ तौर पर खुद को सीएम उम्मदीवार बता दिया है.पटना में आयोजित ‘मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम’ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जब राजद की सरकार बनेगी और जिस दिन सीएम बनेगा तेजस्वी, आपको बसाने का काम करेगा. आपको रोजगार देने का काम करेगा.
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश जी हमारे अभिवावक हैं. आज उनको देखकर चिंता होती है. भाजपा ने उनको हाईजैक कर लिया है. मोदी जी भी 11 सालों से पीएम हैं. अभी चुनाव में कूद-कूद के लोग आएंगे. मोदी जी आपने गरीबी में, पलायन में नंबर 1 बना दिया. सब गुजरात को दे दिया. शराबबंदी कानून के जरिये गरीबों का शोषण हो रहा है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़े, दलित हिन्दुओं के अधिकार को समाप्त कर रही है. भाजपा आरक्षण चोर पार्टी है और आरक्षण खोर पार्टी है. शिक्षित नहीं बनियेगा तो लोग अन्याय करते रहेंगे. हमारी सरकार बनेगी तो माई बहन योजना लाकर 2500 हर महीने देंगे. जिस दिन आपका भाई तेजस्वी सीएम बनेगा, जो नाले के किनारे बसे हुए हैं सबको पक्का घर देंगे.