सिटी पोस्ट लाइव : एक अरसे के बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के सदाकत आश्रम में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक हलचल देखी गई.बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहलीबार गुरुवार को पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु एक अलग अंदाज में दिखे.उन्होंने केवल प्रभारी बनने की औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि मीडिया से बातचीत के बाद वो रात 8 बजे तक पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करते रहे.रात 8 बाजे सिटी पोस्ट लाइव के सम्पादक Shrikant प्रत्यूष से ख़ास बातचीत के बाद दिल्ली रवाना हुए.
पहलीबार किसी चुनाव प्रभारी का पटना में कांग्रेसियों ने इतना शानदार स्वागत किया.बैंड बाजे और हाथी घोड़े के साथ भव्य स्वागत हुआ.कृष्णा ने कहा कि कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे निभाएंगे और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर काम करेंगे. बिहार कांग्रेस के लिए पुरानी जगह है. सबके साथ मिलकर आज कांग्रेस को फिर से मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है. मजबूती से काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे. कृष्णा अल्लावरु ने पार्टी में गुटबंदी को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस को हराने की ताकत किसी भी दल और संगठन में नहीं है.
कृष्णा ने कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है. लेकिन बिहार में यह सहन नहीं होगा. कोई भी हो कितना भी बड़ा पद हो और कितना भी बड़ा नाम हो, अगर वह गुटबाजी लक्ष्मण रेखा को पार करती है तो उसको बाहर कर देंगे. हम सबको मिलकर अंदर की लड़ाई लड़नी होगी. राजनीति क्रिकेट और फुटबॉल की तरह टीम गेम है कोई अकेले नहीं जीत सकता है. कृष्णा अल्लावरु ने बिहार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि दिल्ली-पटना जाना छोड़ दो,-बूथ बूथ तक जाओ. विधानसभा की तिजोरी की चाभी वहीं पर है.
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को चुनौती माने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनौती कैसी भी हो, पूरी मेहनत करेंगे और मिलकर मुकाबला करेंगे.कृष्णा अल्लावारु ने ये साफ़ कर दिया कि अब बिहार कांग्रेस में वहीं होगा जो होना चाहिए. किसी नेता की उम्मीदवार चयन में या फिर संगठन में नहीं चलेगी.खेमेबाजी करनेवाले निकाल बाहर किये जायेगें.पहलीबार कोई प्रभारी फुल अथॉरिटी के साथ पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बात करता नजर आया.कृष्णा महज एक चुनाव प्रभारी नहीं बल्कि पार्टी सुप्रीमो की हैसियत वाले नेता के रूप में नजर आये.सिटी पोस्ट लाइव के इस सवाल पर कि बिहार कांग्रेस के फैसले तो लालू यादव लेते हैं.वहीं तय करते हैं कौन प्रदेश अध्यक्ष बनेगा. कौन चुनाव लडेगा, कृष्णा ने कहा कि बिहार में अब कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस पार्टी चलायेगी.