अमित शाह ने कमजोर बूथों को मजबूत करने का नेताओं को दिया निर्देश.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिनों के बिहार दौरे पर  शनिवार की शाम पटना पहुंचे हैं. शाह एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय आए और सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की.डेढ़ घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति, बीजेपी स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती को लेकर निर्देश दिए गए. इसके बाद अमित शाह ने वार रूम में कोर कमिटी की बैठक ली.अमित शाह ने मीटिंग में कहा- ‘हर कमजोर बूथ की पहचान कर मजबूत बनाएं. कमजोर बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें. अगले पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त कर देंगे. पीएम मोदी ने इसके लिए कमर कस ली है. कोसी मेची लिंक परियोजना बस शुरुआत भर है. अगले पांच में सीमांचल सहित अन्य इलाकों के लोगों को बाढ़ से निजात मिल जाएगी..

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शाह ने बैठक में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा – ‘मध्यप्रदेश में कई इलाके ऐसे थे जहां पर 23% से ज्यादा वोट नहीं था. महाराष्ट्र में भी कई जगह पर 21 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिला. इन दोनों राज्यों में बीजेपी ने मेहनत कर के बेहतर प्रदर्शन किया है. इसी तर्ज पर बिहार में कमजोर बूथों को मजबूत कर मत प्रतिशत बढ़ाना है.’बीजेपी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम करने जा रही है. स्थापना दिवस के दिन से अगले 14 दिनों तक बीजेपी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं.

बैठक के दौरान अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने घरों में झंडा लगाना है. उसके साथ सेल्फी लेना है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है.6-7 अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटनी है. साथ ही हर मतदान केंद्र पर प्राथमिक सदस्यों को जुटाना है और स्थापना दिवस मनाना है.8 और 9 अप्रैल को सभी मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का भाषण का कार्यक्रम तय किया गया है. सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्तर पर चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं. वैसे सभी वरिष्ठ नेता जो MISA के तहत गिरफ्तार हुए थे, वैसे लोगों को सम्मानित करने का निर्देश जारी किया गया है.

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को भव्य तरीके से मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है. गृह मंत्री के निर्देश पर 14 अप्रैल को हर बूथ पर अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी. 15 से लेकर 25 अप्रैल तक हर वर्ग के लोगों के बीच जाकर संगोष्ठी करनी है.अंबेडकर जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए चार लोगों की टीम बनाई गई है, जिसका नेतृत्व लालबाबू प्रसाद, पिंकी कुशवाहा, संतोष पाठक और सुमित पासवान करेंगे.

Share This Article