अरुण भारती को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य बने.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा ,जमुई के सांसद अरुण भारती को केंद्र सरकार ने अहम् जिम्मेवारी दी है.उन्हें प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति का  सदस्य  नियुक्त किया गया है. अरुण भारती लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य सचेतक भी हैं. अरुण भारती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार को हराया था. अरुण कुमार भारती ने विदेश से एमबीए की डिग्री ली है और उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है.उनकी वार्षिक आमदनी 5,38,000.70 रुपये है.पत्नी निशा कुमारी की भी वार्षिक आमदनी चार लाख 99 हजार की है

सांसद सह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य सचेतक अरुण भारती को क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने हर्ष व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि उनके सदस्य बनने से अब राज्य के करदाताओं को हो रही परेशानी व उनकी सुविधाओं के बारे में न सिर्फ वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग से जानकारी ले सकेंगे. बल्कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए उसे निर्देशित भी करेंगे.स्थानीय सांसद को बधाई देने वालो में लोजपा नेता रूबेन सिंह, चंदन सिंह, राष्ट्रदीप सिंह, रिंकू सिंह एवं गौतम पासवान सहित एनडीए के दर्जन भर कार्यकर्ता शामिल हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article