अल्लावरू का नया प्लान,सिर्फ बीजेपी को हराना नहीं RJD को भी टक्कर देना चाहती है कांग्रेस.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटी हुई है.प्रदेश के चुनाव प्रभारी  अपने जिलाध्यक्षों के कामकाज का आकलन कर रहे हैं. हर 15 दिन पर उनके काम-काज का लेखा-जोखा लेने की योजना बनी है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने इसके लिए बाकायदा नियम बनाया है और इसे सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है. कांग्रेस  6 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में ना सिर्फ BJP को हराना चाहती है, बल्कि सहयोगी RJD को भी टक्कर देना चाहती है. .

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्षों की मीटिंग में प्रदेश प्रभारी अल्लावारु ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी सुपर फास्ट स्पीड ट्रेन की तरह चल रही है और जो लोग इसके साथ नहीं चल सकते वे प्लेटफॉर्म पर उतर जाएं.उन्होंने जिला, प्रखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का हिसाब तो लिया ही जिला कमेटी का गठन जल्द से जल्द करने के लिए नाम भी मांगे. बूथ लेवल तक कमेटी तैयार करने का टास्क दिया. साथ ही कांग्रेस नेताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाने का टास्क दिया गया था.

अल्लावारु ने कहा कि  खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा.पिछड़ों, दलितों, अतिपिछड़ों, महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी.बैठक में अल्लावारु ने निचले स्तर के नेताओं से साफ शब्दों में कहा कि, क्षेत्र में लोगों से मिलें, सदाकत आश्रम में चेहरा दिखाने से जरूरी है क्षेत्र में काम करना. क्षेत्र में काम करें और काम का हिसाब अगली बैठक में लेकर आएं.प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अनुसार अध्यक्षों के हेडक्वार्टर को सीधे वार रूम से जोड़ दिया गया है. 40 जिले के लिए अलग-अलग टेबल, अलग-अलग कंप्यूटर हैं. हर जिला के लिए अलग-अलग नंबर दिए गए हैं.

दरअसल, सीट बटवारा से पहले कांग्रेस आरजेडी को अपना दमखम दिखाना चाहती है.वह अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है.लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने लोग ही हैं.पार्टी में खेमबाजी भी जारी है.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पार्टी की किसी भी बैठक में नजर नहीं आ रहे हैं.उनके लोग प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.नई टीम भी उनके लोगों को ठिकाने लगाने में जुटी है.सूत्रों के अनुसार बक्सर में राष्ट्रिय अध्यक्ष की रैली में भीड़ नहीं जुटने को लेकर जिला अध्यक्ष के निलंबन के बाद अब दोनों विधयाकों के खिलाफ कारवाई की तैयारी है.दोनों विधयाकों का टिकेट भी काटा जा सकता है.

Share This Article