बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है. कभी बारिश तो कभी तेज धूप और गर्मी से लोगो परेशान  हैं. मौसम विभाग ने आज फिर से 14 जिलों में  मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया  है.मौसम विभाग के अनुसार  इस बारिश के बाद अचानक तापमान में तेजी दिखेगी.शुक्रवार को पटना समेत आसपास इलाकों में दिन में धूप के साथ हवा में आर्द्रता बढ़ने से उमस जैसी स्थिति बनी रही.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने  अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 14 शहर के गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, सहरसा, सुपौल , अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया  है. पटना समेत शेष जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस व 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर (सहरसा) में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री ऊपर बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री ऊपर रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. तापमान में विशेष वृद्धि के आसार नहीं है.

TAGGED:
Share This Article