प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी के नोटिस का दिया जोरदार जबाब, कहा-विचार के अभिव्यक्ति की आजादी है……

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : 28 अप्रैल को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा भेजे गये मानहानी के कानूनी नोटिस का जबाब जन सुराज के सूत्रधार आज दे दिया है.प्रशांत किशोर के अधिवक्ता ने अपने जबाब में लिखा है कि उनके  क्लाइंट प्रशांत किशोर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे उनके खिलाफ मानहानी का मामला बनता है. प्रशांत किशोर ने अपने जबाब में अशोक चौधरी पर और भी जोरदार हमला कर दिया है.उन्होंने अशोक चौधरी के राजनीतिक आचरण को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है.उन्होंने लिखा है कि आपके पिता को हमेश कांग्रेस के लॉयल रहे लेकिन आपने तो कांग्रेस को दगा दे दिया.उस कांग्रेस को जिसने आपको विधायक, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनाया.उसी कांग्रेस को आपके आचरण की वजह स निलंबित करना पड़ा.आप उसके तीन विधायकों को लेकर जेडीयू में भाग गये.

प्रशांत किशोर ने अपने जबाब में लिखा है कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया.ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिससे किसी की मानहानि हो.उन्होंने कहा कि उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जबाब में आपका उदाहरण देते हुए  बिहार की राजनीति पर टिपण्णी की थी. कहा था कि बिहार में होनहार लोगों को राजनीति में मौका नहीं मिलता.सबके पिता अशोक चौधरी जैसे नहीं हैं जिनके पास सबकुछ हो.सबलोग उनकी तरह अपनी बेटी के लिए टिकेट नहीं खरीद सकते.उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में जिस पार्टी से उनकी बेटी चुनाव लड़ी उनके पास तो कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था.वो एलजेपी की सदस्य भी नहीं थीं लेकिन उनको टिकेट मिल गया.चिराग पासवान की पार्टी में विद्रोह हो गया.उनके दल के नेताओं ने ही उनके ऊपर टिकेट बेचने का आरोप लगाया.ये कोई नई बात नहीं है.पब्लिक डोमेन में पहले से है.मैंने तो उसे ही उधृत मात्र किया है.इससे मानहानी कैसे हो सकती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशांत किशोर ने आगे लिखा है कि लोकतंत्र में राजनीति में सबको अपना विचार रखने की आजादी है.मैंने तो पत्रकार के सवाल के जबाब में केवल आपका उदहारण दिया  है.प्राशांत किशोर ने अपने बयान को और पत्रकार के सवाल हो फिर से दुहराया है.प्राशांत किशोर ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि उन्हें अपना विचार प्रकट करने से नहीं रोका जा सकता.जो बात पहले से पब्लिक डोमेन में है उसे दुहराने से किसी का अपमान या फिर मानहानी कैसे हो सकती है.

Share This Article