सिटी पोस्ट लाइव :आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे गयाजी पहुंचेगे .वे मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में जनसभा करेंगे. यहां 13000 करोड़ की योजनाओं की शुभारम्भ करेंगे.PM बेगूसराय में बने एशिया के दूसरे सबसे चौड़े 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. ये ब्रिज गंगा नदी पर बना है. इसके साथ ही वे बक्सर थर्मल पावर प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं की भी उद्घाटन करेंगे.कयास लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी दौरे के दौरान विष्णुपद कॉरिडोर का शिलान्यास भी कर सकते हैं. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरण विद्यमान हैं.हर साल लाखों श्रद्धालु पिंडदान और पूजा-पाठ के लिए यहां आते हैं. अब केन्द्र सरकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विष्णुपद कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी अपने दौरे में इसका शिलान्यास करेंगे.
PM मोदी के साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान समेत अन्य मौजूद रहेंगे.बीजेपी नेताओं का दावा है कि पीएम की सभा में 5 लाख लोग जुट सकते हैं. कार्यक्रम में गयाजी के साथ जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, पटना, नालंदा और झारखंड के हजारीबाग, चतरा, पलामू से लाखों कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है. इसे लेकर जिले के सभी स्कूल आज बंद किए गए हैं.2025 में PM मोदी का ये छठा दौरा है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में भागलपुर, अप्रैल में मधुबनी, मई में पटना और काराकाट, जून में सीवान और जुलाई में मोतिहारी आए थे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी में जनसभा को संबोधित करने के बाद बेगूसराय के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे. यहां वे गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज और गंगा किनारे बने रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे.
पीएम मोदी के साथ-साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बेगूसराय आएंगे. राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर NTPC हेलीपैड पर लैंड करेगी.बेगूसराय में प्रधानमंत्री मोदी NDA नेताओं से मुलाकात करेंगे और नवनिर्मित पुल के सिमरिया छोर पर पहुंचेंगे. यहां PM मोदी रिबन खोलकर आवाजाही शुरू करने के बाद वे कल्पवास मेला क्षेत्र में मौजूद लोगों का अभिवादन करेंगे.इसके बाद ब्रिज के दूसरी ओर सिमरिया में गंगा नदी के तट पर बने बिहार के पहले रिवर फ्रंट का भी पुल पर से ही जायजा लेंगे.