सिटी पोस्ट लाइव
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्हें टेस्ट क्रिकेट के टॉप बल्लेबाजों में गिना जाता है। आइए आज नजर डालते हैं उनके 5 सुनहरे रिकॉर्ड्स पर।
दरअसल, भारत के वन ऑफ द ग्रेटेस्ट टेस्ट बैटर पुजारा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने 15 साल के अपने टेस्ट करियर के 103 मैचों की 176 पारियों में 7,195 रन बनाए। इसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 206 नॉटआउट है। पुजारा ने एक दशक से ज्यादा समय तक टेस्ट क्रिकेट पर राज किया है। आज हम पुजारा के क्रिकेट करियर के 5 उपलब्धि बताने वाले हैं, जो शायद ही आप जानते हो। बता दें कि पुजारा भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा बॉल खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा 2017 रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इस दौरान 525 गेंदों का सामना करते हुए 202 रन बनाए थे। वहीं, पुजारा से पहले वॉली हैमंड (3 बार), लेन हट्टन और केन बैरिंगटन ने एक-एक बार किया। उसके बाद टेस्ट के पांचों दिन बैटिंग करने वाले पुजारा तीसरे भारतीय बल्लेबाज है। ऐसा उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट इतिहास में कुल 13 बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही, पुजारा टेस्ट क्रिकेट में में 7 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज हैं। और भारत की तरफ से 100 से ज्यादा (103) टेस्ट खेलने वाले 14वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), विराट कोहली (9230), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503) और सौरव गांगुली (7212) के नाम हैं। इसके अलावा भारत के लिए नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे इंडियन बैटर है। इस पोजिशन में उन्होंने 6529 रन बनाए हैं। इसमें 18 शतक शामिल है। इन दोनों आंकड़ों में सिर्फ राहुल द्रविड़ (10524 रन, 28 शतक) ही उनसे आगे हैं। हालांकि, पुजारा टेस्ट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है। उन्होंने केवल 18 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे। उनसे आगे विनोद कांबली (14 पारियां) और यशस्वी जायसवाल (16 पारियां) हैं।