आज पश्चिमी विक्षोभ की संभावना, मौसम में बदलाव का है पूर्वानुमान.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मार्च महीने की शुरुआत  प्री मॉनसून सीजन के साथ हो गई है.मौसम विभाग के अनुसार  इसकी अवधि 01 मार्च से 31 मई तक रहती है. इस मौसम में हल्की वर्षा से लेकर तेज आंधी तक आने की संभावना बनी रहती है.पिछले कई दिनों से बारिश वाली स्थिति बनी रहने के कारण कई जिलों के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज हुई. इस वजह से वायुमंडल में आद्रता की मात्रा बढ़ गई है.

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार  वायुमंडल में धूल कणों की मात्रा भी घट गई है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व भारत में आज यानी 02 मार्च की रात में आने की संभावना है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिम भाग में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है. इस वजह से अगले कुछ दिनों तक मौसम तो शुष्क बना रहेगा लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज यानी 02 मार्च को बिहार का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के समय तेज धूप रहने की वजह से दिन के तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. आज बिहार के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है. पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा लेकिन रफ्तार धीमी रहेगी. रात का न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है.

Share This Article