सिटी पोस्ट लाइव : BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज 12 जनवरी को बिहार बंद है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस बंद का आयोजन किया है.उन्होंने विपक्ष के तमाम दलों से बिहार बंद में शामिल होने की अपील की है. पप्पू यादव ने कहा था कि ‘बिहार बंद में अगर तेजस्वी यादव शामिल होते हैं तो उनके नेतृत्व में हम चलने के लिए तैयार हैं.लेकिन शनिवार को उन्होंने तेजस्वी यादव को जमकर कोसा.पप्पू यादव ने कहा किया सभी दुकानें-व्यवसायिक प्रतिष्ठाने बंद रहेंगी. ट्रेन रोकने का काम नहीं होगा.
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन भी जारी है. उनकी तबीयत में सुधार होने की वजह से शनिवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. प्रशांत किशोर शेखपुरा हाउस में अंडरग्राउंड हो गये हैं.किसी से मिल नहीं रहे हैं.गेट पर ताला लगा है.डीएम भी आ जाएँ तो गेट नहीं खोलने का निर्देश है.जाहिर है प्रशांत किशोर एकांतवास में ऐसे चले गये हैं मानो वो हाउस अरेस्ट हैं. प्रशांत किशोर की वापसी की खबर पाकर सैकड़ों जन-सुराजी और छात्र शेखपुरा हाउस पहुँच गये.लेकिन गेट नहीं खुला.सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर आगे की रणनीति बना रहे हैं. सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा मंगलवार को करेगें.
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने 3 जनवरी को भी चक्का जाम किया था. पटना में पैसेंजर ट्रेनें रोकी गई थी. पप्पू यादव खुद सचिवालय हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इसके बाद पप्पू यादव ने सचिवालय हाल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च किया.इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचने के बाद वो अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए निकल गए थे. बिहार के 12 जिलों सासाराम, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, पटना, सहरसा, पूर्णिया, लखीसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, आरा और अररिया में नेशनल और स्टेट हाईवे को पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने जाम किया था. पटना के सचिवालय हॉल्ट में प्रदर्शन के दौरान ट्रेन रोकने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ GRP थाने में केस दर्ज किया गया था.
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी है. उनके अनशन का आज 12वां दिन है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 7 जनवरी को पटना के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था. दो दिनों तक वे ICU ने रहे. उसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया. शनिवार की शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई.अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान पीके से कई बार BPSC कैंडिडेट्स मिलने पहुंचे थे और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी. प्रशांत ने अभ्यर्थियों से कहा था कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा. अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन और राजनीति बयानों के बीच बुधवार 8 जनवरी को BPSC ने 70वीं PT परीक्षा का अंतरिम आंसर की जारी कर दिया था. आयोग अपने फैसले पर कायम है. वो किसी भी स्थिति में इस परीक्षा को रद्द नहीं करेगा. आयोग ने आंसर की को लेकर अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति मांगी है. इसके लिए 16 जनवरी तक का समय कैंडिडेट्स को दिया गया है. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.