बिहार के बेगूसराय में कुछ लीची तोड़ने पर 6वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय मे एक लीची बगान मालिक का क्रूर और अमानवीय चेहरा सामने आया है। घटना मे लीची बगान मालिक द्वारा लीची तोड़ने के आरोप मे एक स्कूली छात्र की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की गई है बल्कि बच्चे के गुप्तांग को भी घायल कर दिया गया है। घटना मे गंभीर रूप से घायल छात्र का ईलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गावं की है।

घायल बच्चे की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर तीन के रहने वाले सरोज कुमार महतो के पुत्र छठी क्लास के छात्र सत्यम कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे घायल के पिता ने आरोप लगाया है की आज उनका बच्चा स्कूल गया था। पर ड्रेस नहीं पहन कर आने के कारण बच्चे को स्कूल से लौटा दिया गया। इसी क्रम मे बच्चा घर लौटने के दौरान लीची बागान मे लीची चुनने लगा। वही देख रहे लीची बागान के मालिक आग बबूला हो गया और बच्चे को पकड़ कर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाने लगी। इतना ही नहीं इस दौरान बच्चे के गुप्तांग को भी घायल कर दिया गया। साथ ही सीने पर लात रख कर उसे बेरहमी से कुचला गया। घटना की जानकारी होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है की घटना की जानकारी थाना को देने पर पुलिस द्वारा बच्चे का इलाज कराने के बाद मामला दर्ज करने को कहां गया। फिलहाल दर्द से कराहते बच्चे का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है। वही घटना को जानने और सुनने वाले लोग बागान मालिक के इस क्रूरता को कोष रहे है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह घटना न सिर्फ समाज की संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे छोटी-सी बात को लेकर बच्चों पर क्रूरता की हदें पार की जा रही हैं। घायल छात्र का इलाज फिलहाल बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article