आज ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत करेंगे CM ,70 हजार जगहों पर होंगे कार्यक्रम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार आज ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत करेंगे.आज  50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अभियान के तहत पहले दिन राज्य के 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.यह कार्यक्रम  60 दिनों तक राज्य भर में चलेगा. सरकार के मुताबिक इस दौरान कुल 70,000 स्थानों पर 600 गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस अभियान के तहत करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें 1.35 लाख से अधिक जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी. सभी 38 जिलों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है. पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर संवाद होंगे. हर दिन औसतन 1200 स्थानों पर सुबह और शाम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

‘महिला संवाद’ का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है. इसमें महिला सशक्तिकरण नीति 2015, आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना सहित अनेक योजनाएं सम्मिलित हैं.

Share This Article