पटना में आज होगी RJD राज्य परिषद की बैठक.

Rahul
By Rahul

19 जून को

RJD State Council Meeting

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में आज 19 जून को आरजेडी की राज्य परिषद की महत्वपूर्ण  बैठक होने वाली है. सुबह 11 बजे से आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक ज्ञान भवन में होगी. बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेता मौजूद रहेंगे. इस बैठक मे विधायक पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद विधान पार्षद जिलाध्यक्ष शामिल होंगे .  

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संगठन को किस तरह मजबूत, धारदार बनाया जाए, सांगठनिक कार्यक्रम, अनुशासन जैसे विषयों पर वार्ता होगी. चुनावी तैयारियों पर भी मंथन होना है. आरजेडी में संगठन का चुनाव हो रहा है. पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ. यह चुनाव हो चुका है. राज्य परिषद के सदस्य भी चुने जा चुके हैं. मंगनी लाल मंडल को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा होगी.

अति पिछड़े समाज के बड़े नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर तेजस्वी यादव ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है. 23 जून को लालू प्रसाद नामांकन करेंगे. राष्ट्रीय जनता दल 5 जुलाई को अपना 28वां स्थापना दिवस मनाएगा और 5 जुलाई को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिर से लालू यादव के ही नाम की घोषणा की जाएगी. लालू यादव फिर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. गुरुवार की बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी वार्ता होनी है.

Share This Article