आरा से चिराग पासवान ने भरी हुंकार -मैं शेर का बेटा हूं.

Rahul
By Rahul

Chirag Paswan: ‘आप जहां से बोलेंगे मैं वहां से…’, आरा की धरती से चिराग पासवान ने फूंका चुनावी बिगुल

सिटी पोस्ट लाइव :आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आज रविवार को नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (आर.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहारियों के विकास के लिए है, वे बिहार के विकास के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि उनसे पूछा जाता है कि वे कहा से लड़ेंगे, मैं कहता हूं कि मैं बिहार के सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा।अपने संबोधन में उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन की जमकर बखिया उघेड़ी और एनडीए सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि बिहार को अपराध का गढ़ बताने वाले राहुल गांधी के झांसे नहीं आएं, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के साथ बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चिराग ने वादा किया कि बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे अपनों ने ही मुझे घर से बाहर निकाल दिया था।तब यहां की जनता ने मेरा साथ दिया, बिहार की जनता ही मेरा परिवार है, ऐसे में अब यह फैसला भी बिहार की जनता को ही लेना है कि मैं कहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं, यह भी आप पर ही छोड़ता हूं। आप जहां से बोलेंगे मैं वहां से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और आपके क्षेत्र का विधायक बनूंगा।विपक्ष पर हमला बोलते हुए चिराग ने आगे कहा कि लोग भूल गए कि मैं शेर का बेटा हूं। मुझे और मेरी पार्टी खत्म करने की साजिश रची गई थी।

Share This Article