बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है। नवरात्रि के दिन भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है।
दशहरे के मौके पर मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा का भी खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है।
वहीं, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, जमुई और बांका सहित कुल 19 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में सबसे ज्यादा इसका असर देखने को मिलेगा।