Iftar Party:
सिटी पोस्ट लाइव : आज रविवार 23 मार्च को सरकारी इफ्तार में इमारत शरिया मुस्लिम संगठन ने शामिल नहीं होने का ऐलान कर दिया है. यह निर्णय वक्फ विधेयक को लेकर ये फैसला इमारत शरिया ने लिया है. इमारत शरिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार के निमंत्रण को ठुकरा दिया है. संगठन का कहना है कि वह वक्फ विधेयक के प्रति नीतीश कुमार के समर्थन का विरोध कर रहा है. उनका मानना है कि यह विधेयक मुसलमानों के आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन को बढ़ावा देगा.
आज रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा.इमारत शरिया, जिसका दावा है कि उसके अनुयायी बिहार, झारखंड और ओडिशा में हैं, उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले इफ्तार के निमंत्रण के जवाब में पत्र की एक प्रति साझा की है.पत्र में कहा गया है कि 23 मार्च को सरकारी इफ्तार में शामिल न होने का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय वक्फ विधेयक के प्रति आपके (नीतीश कुमार) के समर्थन को देखते हुए लिया गया है, जिससे मुसलमानों का आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ापन बढ़ने का खतरा है.