सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ एक बार फिर दो दिनों बात आरंभ होने जा रही है। दो दिनों के विराम के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा को फिर से आरंभ किया। आज सीएम नीतीश कुमार दरभंगा का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य के विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सुबह 10:00 बजे यात्रा के दरभंगा रवाना होंगे। वहां जाने के बाद सबसे पहले करोड़ों रुपए की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद, वे दरभंगा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को योजनाओं को गति देने के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बड़ी समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे, जिसमें नौ विभाग के सचिवों के साथ-साथ सभी विभागों के सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। मंत्रीगण भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे, और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान मौके पर ही देने के निर्देश देंगे।
सीएम नीतीश कुमार की यात्रा का उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करना और जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान करना है। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास की गति को तेज करने के प्रति उनका संकल्प और जुनून साफ दिखाई दे रहा है। शाम को मुख्यमंत्री अपने गृह राज्य पटना लौट आएंगे, लेकिन उनकी यात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।