उपेंद्र कुशवाहा ने दे दी है नीतीश को पद छोड़ने की सलाह,मचा सियासी बवाल.

City Post Live

Bihar Chunav 2025 LIVE:

Bihar Chunav 2025 LIVE

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : उपेंद्र कुशवाहा ने एक बवाली पोस्ट कर दिया है.उन्होंने नीतीश कुमार को ऐसी सलाह दे दी है कि सियासी बवाल मचना तय है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है. सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है. परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें. यही उनके दल के हित में है और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है. शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये.

उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी लिखा कि मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ लोग कह भी सकते हों, तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज 20 जुलाई को जन्मदिन है. निशांत कुमार 44 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय लोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सीएम नीतीश कुमार से एक आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार पार्टी की जिम्मेदारी बेटे निशांत को थमा दें.

उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि मेरी ये बात आपतक वो लोग पहुंचाने की हिम्मत नहीं कर सकते जिनकी आपतक पहुँच है.जो लोग ये सलाह नीतीश कुमार को दे सकते हैं उनकी पहुँच नीतीश कुमार तक नहीं है.इसलिए वो अपनी बात नीतीश कुमार तक पहुंचाने के लिए ट्वीट का सहारा ले रहे हैं.इस सलाह के पीछे उपेंद्र कुशवाहा की मंशा क्या है इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पांच दिन पहले ही कुशवाहा नीतीश कुमार से मिले थे .वो मिलकर सलाह दे सकते थे फिर ट्वीट का सहार क्यों लिया.कहीं उन्हें आरजेडी का ऑफर तो नहीं मिला है ?

Share This Article