Bihar News:
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आये हैं. हजारीबाग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रभुनाथ सिंह शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच घर पहुंचे.दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से डबल मर्डर केस में दोषी ठहराए जा चुके प्रभुनाथ सिंह को उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली है. शुक्रवार की देर रात वह झारखंड से भारी सुरक्षा के बीच अपने गांव मशरक (छपरा) पहुंचे.
प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह, जो खुद भी एक मामले में सजा काट रहे थे, का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था. इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया. शनिवार को डोरीगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम दर्शन के दौरान प्रभुनाथ सिंह भाई का चेहरा देखते ही फफक कर रो पड़े. भावुक क्षणों में उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें सहारा देकर बरामदे में बैठाया गया.
प्रभुनाथ सिंह के घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनसे मिलने पहुंचे. गांव में भारी भीड़ और सुरक्षाबलों की तैनाती देखी गई. माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा.