कन्हैया दिल्ली तलब, यात्रा छोड़कर हुए रवाना, अटकलों का बाज़ार गर्म.

City Post Live

Bihar Politics: पदयात्रा को बीच में ही छोड़ अचानक दिल्ली निकल गए कन्हैया, कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की

सिटी पोस्ट लाइव : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार अपनी  पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा बीच में ही छोड़कर अचानक  दिल्ली रवाना हो गये.बीच में यात्रा छोड़कर कन्हैया के जाने को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है.15 वें दिन शनिवार को यात्रा अररिया पहुंची थी. सुबह 9 बजे अररिया कॉलेज से शुरू हुई पदयात्रा बस स्टैंड पहुंचते ही खत्म हो गई.कन्हैया कुमार  दिल्ली में एक जरूरी मीटिंग में शामिल होने के लिए निकल गये. पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे.

कन्हैया कुमार पदयात्रा से निकलकर आचानक दिल्ली जाने को लेकर चर्चा है. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के पदयात्रा को बीच में ही छोड़ कर जाने के बाद स्थानीय लोग व कई कांग्रेसी कार्यकर्ता कई तरह के अटकल लगा रहे हैं.मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने बताया कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस के शीर्ष नेता का फोन आया और उन्हें दिल्ली में होने वाली मीटिंग में भाग लेने के लिए बुलाया गया है.इस कारण वे बीच पदयात्रा से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 कन्हैया कुमार की पदयात्रा रविवार की सुबह जैसे ही अररिया कालेज से निकलकर ओम नगर के समीप पहुंची तभी उनकी सुरक्षा में लगे बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई. कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, बार-बार बाउंसर द्वारा मना करने के बाद भी कार्यकर्ता सेल्फी लेने के लिए उनके समीप पहुंच रहे थे.जिस पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा कड़ा रूख अपनाने पर कार्यकर्ता भी अड़ गए. इस पर गुस्साए सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ धक्का मुक्की की.

पदयात्रा में शामिल एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मुमताज सलाम ने कहा कि कन्हैया जी को कहीं से काल आया, उन्हें अविलंब किसी अर्जेंट मीटिंग के लिए निकलना था. इसलिए बीच यात्रा से वे निकल गए. वे पुन: इस यात्रा को ज्वाइन करेंगे.पद यात्रा में सदर विधायक आबिदुर रहमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर, इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर परमजीत सिंह पम्मी, यूथ कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष आफताब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे.

Share This Article