BJP-JDU को चुनाव से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दो बड़े नेता.

City Post Live

Bihar Politics:

सिटी पोस्ट लाइव : चुनाव से पहले दल बदल तेज हो गया है. टिकेट के दावेदार नेता दल बदल करने लगे हैं.बुधवार को  सदाकत आश्रम में आयोजित एक मिलन समारोह में चंडी से दो बार के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अनिल सिंह और जेडीयू  के पूर्व प्रदेश महासचिव व एमएलए प्रत्याशी शंभू पटेल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. राजेश राम ने इस दौरान कहा कि नए लोगों के पार्टी में आने से संगठन मजबूत होगा और सभी तबके तक पार्टी अपनी नीतियां और कार्यो को पहुंचा सकेगी.

मिलन समारोह में अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. इसमें अमीरों का विकास हो रहा है. मध्य वर्ग और गरीब तबके के लोग पिस रहे हैं. गरीबों को रोजगार नहीं मिल रहा है. ऐसे में इस दल में रहना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं हो रहा था.शंभू पटेल ने कहा कि जदयू में रहकर जनसेवा नहीं हो सकती. पार्टी अपने मूल विचारधारा से भटक चुकी है. इसलिए कांग्रेस से जुड़ समाज सेवा का निर्णय लिया है.प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने सिटी पोस्ट लाइव से कहा कि कांग्रेस के नये तेवर से प्रभावित होकर बड़े बड़े नेता दुसरे दलों से आ रहे हैं.बिना शर्त कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article