कल बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी, कन्हैया की यात्रा में होगें शामिल,पटना में होगा संबोधन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना आ रहे हैं. संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने राहुल गांधी पहुँच रहे हैं.बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के बाद पटना के इस समारोह में राहुल गांधी शामिल होंगे. राहुल की यात्रा का शेड्यूल सामने आ चूका है.संविधान सुरक्षा सम्मेलन के संयोजक अनिल जय हिंद ने कहा कि 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जन्में महापुरुष, जो देश के आजादी के लिए लड़े हैं, उनको विशेष रूप से याद किया जाएगा. बापू के नामक सत्याग्रह के बारे में चर्चा होगी. करीब 200 सामाजिक संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अब तक 5000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस सम्मलेन में आजादी की लड़ाई में बुद्धु नोनिया की शहादत को याद किया जाएगा. स्वतंत्रता और समता सेनानी बाबू जगजीवन राम का ऐतिहासिक योगदान पर बात होगी. वह कांग्रेस में शामिल होकर बहुत लंबे समय तक कैबिनेट मिनिस्टर रहे.अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती को भी याद किया जाएगा. जो भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, वह सामाजिक संस्थान से जुड़े हुए लोग हैं. करीब 200 सामाजिक संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अब तक 5000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

अनिल जय हिंद ने कहा कि इन लोगों को कोई लालच या जोर जबरदस्ती से नहीं बुलाया जा रहा. इन्हें कांग्रेस की ओर से न तो कोई भी बस मुहैया नहीं कराई जा रही है. न ही कोई टिकट देने की बात कही गई है. फिर भी यह लोग आ रहे हैं क्योंकि देश के पिछड़े, अति पिछड़े, दलित लोग राहुल जी में अपना संवारा हुआ भविष्य देखते हैं.

Share This Article