, 15 साल पहले भाई का भी हुआ था मर्डर.
सिटी पोस्ट लाइव : अभी गोपाल खेमका की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज एक दुसरे कारोबारी की हत्या हो गई. पटना जिले के रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में गुरुवार शाम बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात उस समय हुई जब रमाकांत अपने बगीचे में टहल रहे थे. अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं. छाती में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें तुरंत बिहटा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.
रमाकांत यादव पिछले कई वर्षों से बालू के कारोबार में सक्रिय थे. क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव था. परिवार ने जानकारी दी है कि करीब 15 साल पहले रमाकांत के बड़े भाई उमाकांत यादव की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. दोनों ही घटनाएं एक जैसे तरीके से हुईं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है.हत्या के कारण का अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा भी किया है.