तेजस्वी बोले-BJP अकेले लड़े-हम भी लड़ेंगे,देखते हैं कितना दम है:सम्राट का पलटवार- 2010 में लालू परिवार हारा, मैं अकेला जीता, संघ कार्यालय जाइए किस्मत खुलेगी
सिटी पोस्ट लाइव : कांग्रेस पार्टी के प्रेशर पॉलिटिक्स के सामने नहीं झुकने का संकेत तेजस्वी यादव ने दे दिया है. उन्होंने बिहार विधान सभा में कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी.उन्होंने कहा कि दम है तो अकेले बीजेपी चुनाव मैदान में आ जाये, आरजेडी मुकाबले के लिए अकेले तैयार है.तेजस्वी यादव ने चुनौती तो समारत चौधरी को दी लेकिन राजनीतिक पंडितों का मानना है कि तेजस्वी यादव ने इसी बहाने कांग्रेस पार्टी को बड़ा संदेश दे दिया है.आरजेडी कांग्रेस के प्रेशर पॉलिटिक्स से झुकने को तैयार नहीं.
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में काफी सक्रीय हो गई है.पार्टी ने लालू यादव के करीबी अपने नेता अखिलेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है.इतना ही नहीं बल्कि उसने लालू यादव के सबसे नापसंद नेता कन्हैया कुमार को आगे कर दिया है.कन्हैया कुमार बिहार में यात्रा कर रहे हैं.बिहार के नये प्रभारी कृष्णा अलावारु बिहार में गठबंधन के सवाल को टालते नजर आ रहे हैं.पिछले दो महीने से कृष्णा बिहार में लगातार आ रहे हैं लेकिन अभीतक लालू यादव से मुलाक़ात नहीं की है.सूत्रों के अनुसार इसबार कांग्रेस पार्टी केवल 70 सीटें ही नहीं मांग रही.उसे इसबार मन पसंद की सीटें चाहिए.हर जिले में कम से कम दो सीट चाहिए.कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील पासी का कहना है कि इसबार पार्टी हर जिले में चुनाव लडेगी.
कांग्रेस पार्टी इसबार आरजेडी की कई सिटिंग सीटों पर दावा कर रही है.लेकिन तेजस्वी यादव ने विधान सभा चुनाव अकेले लड़ने की बीजेपी को चुनौती देकर और अपनी पार्टी के iftar पार्टी में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं करके ये जाता दिया है कि वो कांग्रेस के दबाव में अन्हीं आनेवाले.अगर तेजस्वी यादव कांग्रेस को अकेला छोड़ देते हैं तो भी उनके साथ देने के लिए वाम दल और मुकेश सहनी हैं.