तेजस्वी यादव पहुंचे जमुई, पीड़ित परिवारों से मिले, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को जमुई जिले के बरहट प्रखंड के नुमंर पंचायत के बखारी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में अलग-अलग दुर्घटनाओं में मारे गए पांच लोगों के परिजनों से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने मृतकों के स्वजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, “यह अत्यंत दुखद घटना है। हम इस मुश्किल समय में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सुख-दुख में साथ निभाया है और आगे भी निभाती रहेगी।” उन्होंने बताया कि मृतक परिवारों का राजद से पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मृतकों में कैलाश प्रसाद महतो, अमर कुमार, गणेश यादव, राजकुमार यादव और रमेश चौधरी शामिल हैं, जिनकी हाल ही में अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इन पीड़ित परिवारों को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की और स्थानीय नेताओं को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, अजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव, डा. नीरज साह, बिट्टू यादव, मनोज यादव, शमशाद आलम, विजय यादव सहित कई राजद कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article