कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी का बड़ा हमला.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए फिर बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.तेजस्वी यादव ने  बिहार की जनता से एक भावुक अपील भी कर दी है.तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि  मधुबनी में निर्ममता एवं क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर सरकारी अपराधियों ने शिक्षक डॉ. आलोक यादव की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी. इस कुशासनी राज में छात्र-छात्रा और शिक्षक भी सुरक्षित नहीं है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्आवी यादव ने गे लिखा कि सिवान में कोचिंग जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या की, औरंगाबाद में कोचिंग गयी छात्रा का अपहरण कर हत्या की और अब मधुबनी में शिक्षक की हत्या.तेजस्वी ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री जी से इन सब पर व्यक्तव्य और किसी प्रकार की कारवाई की अपेक्षा करना ही बेकार है. बाक़ी इस दुशासनी सरकार के सरकारी प्रवक्ता वही रटे-रटाए बासी प्रवचन बांचेंगे. बिहारवासियों से आग्रह है कि अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करे. इस निकम्मी सरकार के भरोसे ना रहे.

Share This Article