Y-सुरक्षा मिलने पर तेजस्वी यादव ने साधा BJP और पवन सिंह पर निशाना

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को केंद्र सरकार द्वारा ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के बाद, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के गंभीर आरोपों का समर्थन किया और BJP को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर घेरा।

तेजस्वी यादव का ट्वीट और BJP पर हमला
तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा: “बच्चा गिराने वाली दवा खिलाते थे पवन सिंह, उनकी पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ख़ुलासा….!! ऐसे व्यक्ति को आज भाजपा द्वारा Y श्रेणी का सुरक्षा दिया गया है। आरा से चुनाव भी लड़वाया जाएगा…!! इन जैसे लोगों के सहारे भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करेगी…!!”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी यादव की यह प्रतिक्रिया पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा लगाए गए उस गंभीर आरोप पर आई है, जिसमें ज्योति सिंह ने कहा था कि पवन सिंह उन्हें गर्भपात (Abortion) के लिए गोलियाँ (Pills) देते थे ताकि उनका बच्चा न हो। नेता प्रतिपक्ष ने इन आरोपों को राजनीतिक हथियार बनाते हुए BJP पर महिला सशक्तिकरण के विपरीत काम करने का आरोप लगाया।

पवन सिंह ने आरोपों को बताया ‘राजनीति’
पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों पर पवन सिंह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पवन सिंह ने इन विवादों को राजनीति से प्रेरित बताया और अपनी पत्नी के आरोपों को खारिज किया।

पवन सिंह ने पत्रकारों से कहा, “हमारा केस का मैटर तीन-चार साल से चल रहा है और जो-जो चीजें जीवन में हो चुकी, हो गईं। इस तरह मेरे इज्जत का धजिया उड़ना था, उड़ गया, सब लिमिट क्रॉस हो गया तो अब मुझे नहीं लगता है कि ये सब संभव है।”

पवन सिंह ने ज्योति सिंह के समय पर सवाल उठाते हुए इसे ‘अपनापन’ मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि “यही अपनापन था तो वो एक महीना, दो महीना, चार महीना पहले आतीं, ये चुनाव के बाद आतीं। लेकिन वो तब आईं, जहाँ एक तरफ चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान करता है और एक तरफ ज्योति सिंह यहाँ RUCKUS CREATE करती हैं। तब आईं जब हम अमित शाह, उपेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े जी से मिल लिए। ये कौन सा अपनापन है? इसको तो हम राजनीति ही बोलेंगे न? ये सब ज्योति विधायिका बनने के लिए कर रही हैं।”

पवन सिंह के इन बयानों के बावजूद, तेजस्वी यादव इन सभी मुद्दों को BJP के खिलाफ एक बड़े राजनीतिक के रूप में इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Share This Article