कुर्मी वोटबैंक को साधने के लिए भूपेश बघेल पहुंचे पटना, पटेल छात्रावास में कार्यक्रम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : विधानसभा चुनाव में सभी दलों की नीतीश कुमार की दरकार है.नीतीश कुमार तो बीजेपी के साथ हैं , ऐसे में हर दल नीतीश कुमार के विकल्प की तलाश में है. विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी ने  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार में उतार दिया है.आज बघेल पटना पहुंचे हैं.पटना पहुंचकर भूपेश बघेल कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.कुर्मी समाज के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान लगातार हिमाकत कर रहा है, और भारत  उसको लगातार करार जबाब दे रहा है. पूरा देश सरकार के पीछे खड़ा है. सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. सिविलियन पर हमला किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है. भारतीय सेना हर मोर्चे पर उनका जवाब दे रही है और आगे भी देगी.उन्हीने कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन से हमला कर रहे हैं. उनको तो ड्रोन चलाने भी नहीं आता है. जिस तरीके से सिविलियन और गुरुद्वारे पर हमला किया जा रहा है यह बिल्कुल गलत है.

पूर्व सीएम बघेल ने सबसे पहले दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ कुर्मी समाज के लोगों के साथ मुलाकात किया. इसके बाद पटेल छात्रावास पहुंचकर छात्रों के साथ मुलाकात की..गौरतलब है कि कुर्मी कुशवाहा समाज की राजनीति करनेवाले हर नेता को यहाँ आना पड़ता है.यहीं से तय होता है कि कुर्मी कुशवाहा समाज राजनीती में किसके साथ रहेगा.

Share This Article