सिटी पोस्ट लाइव : देश में एक बार फिर से कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फ़ैलाने लगा है.अब तक कुल 1009 नए केस सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 430 मामले केरल से हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं. अब तक कुल 1009 नए केस सामने आ चुके हैं. सबसे अधिक 430 मामले केरल से दर्ज किए गए हैं. हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.
केरल – 430,महाराष्ट्र – 209,दिल्ली – 104,गुजरात – 83,तमिलनाडु – 69,कर्नाटक 38,उत्तर प्रदेश – 15,पश्चिम बंगाल – 11,उत्तराखंड और बिहार में 2 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं.पश्चिम बंगाल में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. रविवार शाम तक 4 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई है. व्यक्ति पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था और उसे 13 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 17 मई को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 38 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 32 मामले बेंगलुरू में दर्ज किए गए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब तक दिल्ली में 23 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की थी.