क्या बदल गये हैं CM नीतीश कुमार के पुत्र निशांत, राजनीति में आने की बढ़ गई हैं संभावना.

City Post Live

: सीएम नीतीश के ‘स्वास्थ्य’ पर बेटे निशांत ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, तेजस्वी को दिया करारा जवाब, राजनीतिक शुरुआत का जानिए प्लान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने शुक्रवार को अपने सियासी सफर के शुरुआत से जुड़े सवाल पर खास तरीके से संकेत दिया. वहीं अपने पिता नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन आनेवाला है.अगले चुनाव में तेजस्वी यादव-चिराग पासवान के साथ साथ एक और युवा चेहरा नजर आ सकता है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने इस बात का संकेत दे दिया है कि वो ज्यादा दिनों तक राजनीति के जंजाल से बाहर अध्यात्म की दुनिया में नहीं रह पायेगें.पार्टी और परिवार में उठ रही मांग की वजह से वो दबाव में हैं.अब पहले की तरह राजनीति में आने की संभावना से साफ़ इंकार नहीं कर रहे हैं. शुक्रवार को अपने पिता नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित अन्य विरोधी दलों के नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उन्होंने मजबूती के साथ जबाब दिया है.उन्होंने कहा कि उनके पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ हैं.बिहार को आगे बढाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं.

निशांत ने दिल्ली से पटना लौटने के बाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी राज्य के लोगों से एकबार फिर से बड़ी अपील की है.उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने पिछले 19 साल में बिहार का बहुत विकास किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता से अपील करता हूं कि हमारे पिता को एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाएं. उन्हें 2025 के चुनाव में जिताएं और उनको वोट करें. निशांत ने कुछ दिनों पूर्व भी पटना के बख्तियारपुर में कहा था कि नीतीश कुमार को बिहार का दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता उन्हें वोट करें.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

निशांत से जब पूछा गया कि क्या वे राजनीति में आएंगे. इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में बिहार में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. साथ ही जेडीयू  में उनकी क्या भूमिका होगा. इन तमाम सवालों के जबाब टालते हुए वो आगे बढ़ गये.सबसे ख़ास बात-पहले की तरह उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं को खारिज नहीं किया.दरअसल, जेडीयू के अन्दर निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग उठ रही है.उनके रिश्तेदार-परिवार के लोग भी यहीं चाहते हैं.अड़चन ये है कि   नीतीश कुमार राजनीति में परिवारवाद के पक्षधर नहीं हैं.परिवारवाद की राजनीति से अब तक दूर रहे हैं. वर्ष 2025 के आरंभ से ही अब निशांत भी लगातार मीडिया से मुखातिब हो रहे हैं और सवालों का सामना कर रहे हैं. इसे एक संकेत की तरह माना जा रहा है कि निशांत अब राजनीति में सक्रिय रूप से दिख सकते हैं. 

Share This Article