Live: सेनेटरी पैड पर बवाल,
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और सत्ता पक्ष के बीच तलवारें खींच चुकी है. कांग्रेस महिलाओं को सेनेटरी पैड बांट रही है. इस सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर है. ऐसे में इसको लेकर खूब विवाद भी हो रहा है. दूसरी ओर चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट से सुधार की कार्रवाई पर भी हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार हमलावर हैं. उन्होंने आयोग से मांग की है कि वोटर लिस्ट में सुधार के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार को भी शामिल किया जाए. इस बीच सत्ता पक्ष ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनके उनकी पत्नी का नाम कटने का डर सता रहा है. तेजस्वी की पत्नी बिहार से बाहर की हैं.
इस वोटर पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन नौ जुलाई को पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन कर सकता है. नौ तारीख को पप्पू यादव ने भी बिहार बंद का आह्वान किया है. इस बीच वोटर लिस्ट में सुधार का काम तेजी से चल रहा है. अब तक 1.5 करोड़ घरों में बीएलओ पहुंच चुके हैं. सुराज के प्रशांत किशोर ने कहा है कि हम इसके खिलाफ हैं, हमने चिंता जाहिर की है और हमने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपनी कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है क्योंकि बिहार में एक बहुत बड़ा वर्ग है जो दिवाली, छठ पर बाहर से आता है, उनके लिए दिवाली, छठ से पहले आना और चुनाव आयोग की इच्छा के अनुसार दस्तावेज प्रस्तुत करना संभव नहीं है. ऐसे में तो बिहार के 30-40 लाख लोग जो दिवाली, छठ पर आएंगे, उनमें से कोई भी वोट नहीं दे पाएगा.