बिहार में डर का माहौल, सरकार पर कांग्रेस का हमला: शकील अहमद खान

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने राज्य की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बिहार में डर का माहौल बन गया है, और राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने अस्पतालों में गोलीबारी और महिलाओं की बिना इलाज मौत का हवाला देते हुए कहा कि “पूरी तरह से यहाँ डर का माहौल है और पूरी तरीके से लॉलेसनेस फैल गया है।”

शकील अहमद खान ने सरकार की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है। जिस सरकार से सुशासन की उम्मीद की जा रही थी, आज उसी सरकार में लोग डरे हुए हैं और परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट के माध्यम से वोटों की चोरी की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

खान ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने महिलाओं की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने जनता से घबराने की अपील की और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस अपनी जनता के साथ मिलकर इस सरकार को बदल देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता इस सरकार के कुशासन से त्रस्त है और बदलाव चाहती है।

यह आरोप ऐसे समय में आया है जब राज्य में राजनीतिक गहमागहमी तेज है। कांग्रेस के इस बयान ने सत्ता पक्ष पर दबाव बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि सरकार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Share This Article