क्या CM बनना चाहते हैं प्रशांत किशोर,सारण में किया बड़ा एलान…

Manisha Kumari

Bihar Politics:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा पर हैं.जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करना है ताकि लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों से यहां आएं. प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव के लिए लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि लोग सोच रहे हैं कि इस आदमी ने वोट मांगा नहीं, चंदा मांगा नहीं, फिर ये क्यो इतनी मेहनत कर रहा है.

पीके ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं सीएम बनना चाहता हूं, लेकिन आप मुझे नहीं जानते. मैं इतना छोटा सपना लेकर नहीं आया हूं. मैंने 10 सीएम बनाने में मेहनत की है.उन्होंने कहा कि हम ये सपना लेकर आए हैं कि अपने जीवनकाल में एक ऐसा भी दिन देखें जब इसी बिहार में लोग हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र से रोजगार के लिए आएंगे, तब मानेंगे की बिहार में विकास हुआ है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विधानसभा चुनाव से पहले पीके लगातार लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी अपनी पार्टी आप सबकी आवाज (आसा) का जन सुराज पार्टी में विलय करते हुए जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया.आगामी विधानसभा चुनाव में पीके की पार्टी को बिहार की जनता का कितना समर्थन मिलता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Share This Article